सलमान शैख@पेटलावद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेखा राठौर द्वारा आज पेटलावद ब्लॉक के आदिम जाति, केजीबीबी, रमसा छात्रावास , मतदान केंद्र, रामगढ़ पंचायत और छात्रावास, रायपुरिया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा छात्रावास की व्यवस्था का जायजा लिया गया, बच्चों से चर्चा की गई। वहीं केजीबीवी कड़रावद में छात्राओ का जो स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा था वहां भी उन्होंने पहुंचकर स्वास्थ परीक्षण टीम से बच्चों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली गई। 3 बालिकाओं में खून की कमी, 2 को खुजली, 1 को मलेरिया के लक्षण बताएं गए। सीईओ श्रीमती राठौर ने अधीक्षिका को तत्काल हॉस्पिटल में दिखाने और पालकों को सूचना देने के लिए कहा। उन्होंने भोजन हेल्थी और परिसर की साफ़ सफ़ाई, पुताई करवाने, मच्छर जाली लगाने, समस्त रिकार्ड अपडेट करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान रामगढ़ हॉस्टल अधीक्षक और पंचायत सचिव अनुपस्थित मिले। केजीबीवी और रमसा छात्रावास के दरवाजे, खिड़की को सुधारने और शौचालय की साफ़ सफ़ाई हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी रेखा गिरि और बीईओ राकेश यादव और जिले की टीम मौजूद रही। Post navigation प्रत्याशियो के लिए एक निश्चित सीमा निर्धारित की गई है, तय सीमा में ही खर्च करें; व्यय्य प्रेक्षक श्री रेवार सीएमओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक निर्देश