सुनिल खेड़े, जोबट उदयगढ़ थाना क्षेत्र के कानाकाकड़ चौकी पर पदस्थ एक आरक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काकनाकड़ चौकी प्रभारी सोभरन पाल अपनी कार में आरक्षक जगदीश हाड़ा निवासी मेघनगर थाना क्षेत्र जिला झााबुआ के साथ जोबट आ रहे थे। तभी जोबट से पहले ग्राम रामपुरा में सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने में कार सीमेंट के खंभे से टकराकर पलटी खा गई। दुर्घटना में आरक्षक जगदीश हाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौकी प्रभारी सोभरन पाल को उपचार के लिए जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। Post navigation नगर में मच्छरो का प्रकोप, नगर परिषद व स्वास्थ विभाग आंख मुंद बैठा है जीतु अजनार शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, बधाईयों का लगा तांता …