सलमान शैख/पेटलावद फिरकिसी निर्दयी मां ने नवजात बालिका को जन्म लेते ही मौत के हवाले कर दिया। इंसान कही न कही अपनी इंसानियत को भूल ही गया, हम यह यहाँ इसलिये लिख रहे है कि पेटलावद के ग्राम दुल्लाखेड़ी में पंपावती नदी पर बने छोटे पुल के पास एक नवजात बालिका मृत अवस्था में पानी के ऊपर तैरती मिली। यह हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ी विडंबना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने बताया ने पुलिस को सूचना मिलने पर टीम को मोके पर भेजा था। नवजात बालिका को सरकारी हॉस्पिटल जाच के लिए भेजा। इसके बाद पंचनामा बनाया गया। नवजात के शव की गर्भनाल पर क्लिप लगा है और उसे डायपर भी पहनाया गया था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पेटलावद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। Post navigation कोरोना काल से बंद था बांद्रा-अजमेर ट्रेन का स्टॉपेज, अब इस रेलवे स्टेशन पर फिर रुकेगी यह ट्रेन, यात्रियों को होगी सहूलियत झाबुआ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को एसपी ने किए इधर से उधर…