नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live झाबुआ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एसपी आगम जैन ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। थाना प्रभारी मेघनगर के पद पर पदस्थ तुरसिंह डावर को झाबुआ थाना प्रभारी बनाया गया। इसी के साथ डीआरपी लाइन से रमेश चंद्र भास्करे को थाना प्रभारी मेघनगर, थाना प्रभारी रायपुरिया राजकुमार कुंसारिया को थाना प्रभारी थांदला, थाना प्रभारी काकनवानी दिनेश रावत को रायपुरिया, डीआरपी लाइन से निर्भय सिंह भूरिया को थाना प्रभारी कल्याणपुरा, तारा मंडलोई को थाना प्रभारी काकनवानी, शंकर सिंह रघुवंशी को थाना प्रभारी राणापुर, प्रदीप वाल्टर को थाना प्रभारी कालीदेवी, कुंवरलाल बरकड़े को थाना प्रभारी अजाक झाबुआ और नानूराम वर्मा को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। Post navigation निर्दयी मां ने नवजात बालिका को नदी में फेंका, मौत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं काे दो माह से नहीं मिला मानदेय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश