भगोर । भगोर के अति प्राचीन एवम ऐतिहासिक हनुमान मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के दिन भर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती रही । यहाँ पर महंत लक्ष्मण दासजी महाराज के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजन हुए । यहां पर दूर दूर से झाबुआ रानापुर मेघनगर कल्याणपुरा एवम आसपास से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और भगवान के दर्शन कर गुरुजी का भी आशिर्वाद लिया । इसके पश्चात यहाँ भंडारे काआयोजन किया गया था जहा सभी ने प्रसादी ग्रहण की। गौरतलब है की भगोर का मंदिर काफी प्राचीन है यहा कई वर्षो से गुरुपूर्णिम के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होता आया है पूर्व में महंत श्री हरिदास जी महाराज महंत श्री पुरषोत्तम दास जी महाराज महंत मस्तराम बाबा के सानिध्य में भी यह लगातार आयोजन होते रहे है एवम अब महंत श्री लक्ष्मण दास जी महाराज द्वारा भी इसी परंपरा के तहत गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भक्तिमय आयोजन किया गया । Post navigation कांग्रेस के जिला सचिव बनाए जाने कार्यकर्ताओ मे हर्ष दी बधाई गुरुकुल अकादमी के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण…,आयोजित हुई मांडू यात्रा..!!