गौरव कटकानी, कालीदेवी कल शाम करीब 5 बजे छोटी बालिका वसीना पिता माडिया निनामा उम्र करीब 7 वर्ष निवासी धमोई हाल मुकाम झाबुआ अपनी दादी के घर से आपने पिता के घर झाबुआ जाने के लिए ग्राम धामोई से ॐ बन्ना बस मैं बैठी थी । बालिका ने बताया बस कंडक्टर को झाबुआ जाने तक का किराया भी दिया बावजूद इसके बस कंडक्टर ने बालिका को कालीदेवी स्थित बस स्टैंड पर हाथ पकड़ के बस से उतार दिया । बालिका रोती बिलखती हुई हॉस्पिटल के सामने अजगर बोहरा की दुकान पर आकर बैठ गई । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230630-WA0003.mp4 रोती हुई बालिका से नाम पता पूछने पर उसने पूरी कहानी बताई । झाबुआ लाइव संवादाता ने तुरंत इस बात की सूचना कालीदेवी थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत को दी। थाना प्रभारी ने मौके पर आरक्षक कमल चौहान को भेजा । बालिका ने पुलिस को बताया कि उसके मामा छोटी हिडी में रहते है तभी आरक्षक ने कुछ ही देर में बालिका के मामा को सूचना देकर ग्राम कालीदेवी बुला कर बालिका को उनके सुपुर्द किया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया । पुलिस को ऐसे बस कंडक्टरों पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य छोटे बच्चो के साथ वे इस प्रकार का बर्ताव ना कर सके । Post navigation तेज हवा के साथ हुई बारिश, सुनार नदी उफान पर आई पुलिस की अनदेखी के चलते शराब माफियाओं के हौसले बुलंद