शालू रामसिंह मुणिया@परवलिया थांदला लिमड़ी मार्ग सोसाइटी के पास स्थित आज रात्रि में चोरों ने रेखा पति जालु मईड़ा के सुने मकान में ताले तोड़कर मकान में अलमारी में रखे चांदी के जेवरात व नगदी ले उड़े। पीड़िता रेखा मईड़ा ने बताया कि वे एक उनके परिवार में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव गए हुए थे, आगे से मकान सूना था। सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह जब वे गांव से लौटकर आयी तो मकान के ताले टूटे हुए थे तथा सारा सामान बिखरा पड़ा था। वारदात में चोर करीब 55 हजार रुपए की नकदी, चांदी के 500 ग्राम वजनी साकली,हाथ के 2 कड़े वजन 1किलो 02 जोड़ सोने की कान की झुमकिया उनकी जेवरात,सहित कपड़े अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। घटना का पता लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी मामले अज्ञात लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 दर्ज कर विवेचना में लिया है। पोल मेडा, चौकी प्रभारी परवलिया Post navigation हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ओर ग्रामीणों ने ईसाई समुदाय के नोवेना पल्ली पर्व प्रतिबंध करने को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम पंचायत परवलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने पर ग्राम पंचायत ने स्वागत किया