थांदला। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी । देश प्रेमी नगर वासियों ने चौराहों पर आतिशबाजी की तिरंगा लहराया।
चंद्रयान 3 की सफलतम यात्रा हेतु नगर वासियों ने श्रीकंटेश्वरम महादेव मंदिर पर महामृत्युंजय जाप का भी आयोजन किया जहां पर ब्राह्मण जनों द्वारा महामृत्युंजय जाप का पाठ किया गया। मोहनलाल महते , किशन महते , देवल जोशी सहित देशभक्त जनों ने जाप में सहयोग किया ।
