विधानसभा सम्मलेन की तैयारियों व रूपरेखा को लेकर हुई कोर कमेटी की बैठक

May

थांदला। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों हेतु संरचना बनाई एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए जिसमें सबसे प्रमुख कार्यक्रम है विधानसभा सम्मेलन जो कि 29 जुलाई को संपन्न होगा। जिसमें 6 मंडलों के लगभग 7000 कार्यकर्ता जुटेंगे। जिसमें पन्ना प्रमुख बूथ समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं सभी श्रेणी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

चर्चा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला प्रभारी हरिनारायण यादव ,प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, प्रदेश अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग सिंह भाभर, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनीता नटवर पवार, नगर परिषद मेघनगर अध्यक्ष कमलेश मचार, थांदला नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, नौगांव मंडल अध्यक्ष लालचंद देअल, काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश मनु डामोर, मदरानी मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत एवम थांदला महामंत्री सुनील पनदा मौजूद रहे । इसके साथ विधानसभा के पूर्णकालिक ओम प्रकाश दहिया इस बैठक में उपस्थित थे। बैठक में पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन हरिनारायण यादव एवं भानू भूरिया ने किया एवं आभार थांदला मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने माना।