शर्मा मप्र राज्य कर्मचारी संघ खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नवजीत सिंह परिहार प्रदेश संयोजक मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ खेल प्रकोष्ठ संघ के द्वारा जगत शर्मा पीटीआई शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय थांदला जिला झाबुआ के राज्य कर्मचारी संघ खेल शिक्षक प्रकोष्ठ का झाबुआ जिला संयोजक नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि जगत शर्मा बीते 26 वर्षो से पीटीआई पद पर क्रीड़ा में अपनी महत्ती सेवाएं दे रहे हैं। शर्मा 10 वर्षों तक पीटीआई संघ के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं वर्तमान में थांदला के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। शर्मा की नियुक्ति पर जिले के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों जिला क्रीड़ा अधिकारी कुलदीप झाला जिले के समस्त पीटीआई एवं शिक्षक साथियों ने शुभकामनाए दी है।