वनांचल सेवा संस्थान ने आयोजित किया वृहद सैनिक सम्म्मान समारोह

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
वनांचल सेवा संस्थान ने वृहद सैनिक सम्मान का आयोजन झाबुआ के पैलेस गार्डन में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता मोहनजी गिरी द्वारा सैनिक परिवारों की समस्याओ और देश के लिए जान लड़ाने वाले जाबांजों की वीरता का बखान अपनी ओजस्वी वाणी से किया। देश का सैनिक और कुछ नहीं चाहता उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि के रूप में रूप में पूर्व कर्नल मनोज बर्मन (इंदौर) और मुख्य वक्ता मोहन गिरी (सेवा भारती प्रांत कार्यकारणी सदस्य)कलाजी भगत देवीगढ़ भीमानायक वनांचल सेवा संस्थान अध्यक्ष शहीद भगवान मिडकिया (तारखेड़ी) संतोष बघेल बड़वानी मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत रुस्तमसिंह चरपोटा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पणदा संस्थान के सदस्य ने किया। समारोह में वर्तमान सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारजनों को आमंत्रित किया गया था सभी का शॉल-श्रीफल और भारत माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। जिले के ऐसे 150 सैनिक परिवारों को आमंत्रित किया गया था। सम्मानकर्ताओं और आम जनता द्वारा पैलेस गार्डन खचाखच भरा हुआ था। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।