रितेश गुप्ता, थांदला कोरोना के इस काल में तथा लोक डाउन की मार झेल रहे गरीबों की मदद करने के लिए जहां एक और समाज सेवी संगठन वह कई समाजसेवी अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में युवाओं की एक ऐसी टोली जो कि सेवा को अपना लक्ष्य बताते हुए अपनी वर्ष भर से इक_ा की हुई पॉकेट मनी से गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नगर की ऐसी ही युवाओं की एक टोली जो की कक्षा11वी के विद्यार्थी हैं महत्व राठौरए मनन चौधरी, इशित गादिया, निकुंज गादिया,सक्षम मेहता, सुजल पोरवाल,सुयश तलेरा,भव्य घोड़ावत ,कविश नागर, कीर्तन राठौड़, ऋषभ बोथरा,वासु भट्ट व मित पटेल आदि 16 वर्ष के युवाओं ने 120 से अधिक राशन के पैकेट तैयार कर गरीब परिवारों तक पहुंचा कर उनकी मदद करने का सराहनीय प्रयास किया। नगर के समस्त सामाजिक संगठनों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों व नगर वासियों ने युवाओं की जमकर सराहना की। Post navigation चोरी का माल खरीदने वाले दो भंगारिये पुलिस गिरफ्त में, चार लाख का माल भी पुलिस ने किया बरामद बोहरा समाज के युवाओं ने गरीबों को राशन वितरण कर मनाई ईद