रितेश गुप्ता, थांदला कैथोलिक चर्च थांदला में क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मध्य रात्रि में ढोल बाजे के साथ बालक प्रभु यीशू की पालकी के साथ जुलूस निकला गया। मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य याजक फादर कसमीर डामोर व प्रवचक फादर राजू डोडियार थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु यीशू इस दुनिया में प्रेम, शांति, दया क्षमा का संदेश लेकर आए थे क्या हम उस संदेश को अपने जीवन में साकार करते हैं। हमें अपने जीवन में प्रभु यीशू को व उनके संदेश को अपने घर मे लाना होगा तभी हमारे जीवन व घर मे सुख शांति समृद्धि आएगी। मिस्सा पूजा में फादर कसमीर डामोर, फादर उमेश, फादर एलियास निनामा, फादर राजू डोडियार, फादर थॉमस डिसूजा, फादर राकेश डांगी, ब्रदर मनीष डामोर ने भाग लिया। क्रिसमस समारोह में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया व संदेश दिया। रात्रि समारोह में सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, सुरेश पप्पू जैन, प्रकाश रांका, कालूसिंह नलवाया, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत पंवार ने उपस्थित होकर समाजजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर थांदला ने अपना शुभकामना संदेश भेजा। इस अवसर पर पल्लीपुरोहित फादर कसमीर डामोर ने समस्त थांदला के पल्लीवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। समारोह में पल्लीपरिषद माता मरियम संघ युवा संघ का विशेष सहयोग रहा। संगीत दल के राजू कटारा व उनके दल का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation पांच दिवसीय पतंजलि योगपीठ हरिद्वार रोगों से बचने के लिए ग्रामीण कर रहे योगा मामा बालेश्वर दयाल की 20वीं पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन