रितेश गुप्ता, थांदला

नगर विकास समिति द्वारा आयोजित मिट्टी के गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता का निर्णय आज निर्णायकों द्वारा दिया गया है। उक्त प्रतियोगिता में नगर के 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी । इसमें प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाना था। परंतु नगर के होनहार प्रतिभागियों द्वारा शानदार कला का प्रदर्शन किया गया और नगर के 10 प्रतिभागियों ने इन पांच स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशी नागर, द्वितीय राहुल वर्मा, तृतीय हीया उपाध्याय, चतुर्थ स्थान पर 4 प्रतिभागी अनीष्का नागर, जेनिल भट्ट, पार्थ नागर एवं हित गुप्ता रहे, एवं पांचवें स्थान पर 3 प्रतिभागी प्रविष्टि पडियार, चित्रांश श्रीवास्तव एवं इशिका छाजेड़ रहे। शेष अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के सदस्य सीमा शाह जी, अब्दुल हक खान, जयश्री शर्मा, रेखा गिरी, ऋषि भट्ट, रितेश गुप्ता, प्रशांत उपाध्याय, संजय धानक, गर्विता उपाध्याय, गजेंद्र चौहान, मयंक पावेचा, वैभव मेहता, अंकित भंसाली सहित सभी सदस्यों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की। उक्त परिणाम का पारितोषिक वितरण समिति द्वारा तय आयोजन में किया जावेगा।

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *