रितेश गुप्ता, थांदला नगर में बीते 2 दिनों मैं लगातार हुई बारिश जोकि 12.5 इंच से भी अधिक रही मैं नगर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिया ,सड़क, एवं रपट की पोल खोल कर रख दी है। नगर के समीप ग्राम देवीगढ़ में प्रसिद्ध देवी स्थल स्वयंभू माता के मंदिर पहुंचने के पूर्व पद्मावती नदी पर बनी रपट को पार करना होता है , परंतु इस बारिश में यह रपट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्राम वासियों ने बताया की बारिश के दौर में 3 दिनों तक इस रपट पर से पानी बहता रहा व जब पानी इस पर से निकलना बंद हो गया तब रपट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिससे 2 पहिया एवं चार पहिया वाहनों का यहां से गुजरना प्रतिबंधित हो गया है। ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं की मांग है कि शीघ्र क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त किया जाए, ताकि माता के दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं को एवं ग्राम वासियों को किसी प्रकार से जोखिम न उठाना पड़े। Post navigation नगर विकास समिति द्वारा आयोजित मिट्टी के गणेश जी बनाओ प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम 10 मरीजो के साथ राणापुर कोरोना मरीजो का आंकड़ा 100 के पार; जिले में कुल 14 पॉजिटिव