जितेन्द्र धामन असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत

May

रितेश गुप्ता, थांदला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के दिशा निर्देशानुसार एवं असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष इरफान आलम, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन के आदेश अनुसार जितेंद्र धामन को असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इनके मनोनयन पर संपूर्ण जिले में हर्ष एवं खुशी की लहर छा गई। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को मैं बखूबी पालन करूंगा। वह पार्टी के हित में संगठन का विस्तार कर असंगठित लोगों के अधिकारों के लिए तत्पर रहूंगा। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है इस हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को धन्यवाद देता हूं वह आभार मानता हूं।उक्त मनोनयन पर सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया,ब्लॉक कांग्रेस व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, वालसिंग मेड़ा, जेवियर मेड़ा, प्रदेश सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मनीष बघेल, पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोडावत, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर,थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंग डामोर, पार्षद अजगर पटवारी, राजल राजेश जैन, आनंद चौहान, रीना रावत, कमालुद्दीन शेख, जिलाध्यक्ष कामगार कांग्रेस कमेटी के कादर शेख, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष शम्मी खान, वरिष्ठ नेता गुलामकादर खान, महेंद्र नागर, सुधीर भाबर, कांग्रेस नेता राकेश पाठक, हरीश पंचाल, श्रीमंत अरोड़ा, सरपंच दीपक बिलवाल, रालूू वसुनिया, उदयसिंह डामोर, चतरु खोखर,ओमप्रकाश कटारा, अशोक मोरिया, शंभूसिंह डामोर आदि ने बधाई दी।