मनोहर बारिया ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया

- Advertisement -

खवासा। समाज की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने व जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) को मजबूती प्रदान करने के लिए जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा की अनुशंसा व जिले के जयस पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहमति से खवासा के मनोहर बारिया को थांदला ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। थांदला नई मंडी प्रांगण में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मदन डामोर प्रभारी, प्रकाश डामोर कार्यवाहक अध्यक्ष, संतोष डामोर, रमेश वसुनिया व अशोक मकवाना उपाध्यक्ष, कालुसिंग कटारा आईटी सेल प्रभारी,  अल्केश वसावा सचिव, सोनू डामर ब्लॉक मिडिल प्रभारी, विजय वसुनिया महासचिव, शैतान सिंगाड कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए। इस अवसर पर जयस जिला अध्यक्ष रमेश कटारा, जिला उपाध्यक्ष बलवेंद्र वसुनिया, बिटीटीएस प्रदेश अध्यक्ष अनुराग खडीया, दिनेश वसुनिया, सुमित्रा मैडा, रंजन डामोर, निलेश मुणिया, लतेश अड, अंतु परमार, विनोद गेहलोत आदि पदाधिकारी एवं अन्य जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे।