अर्पित चोपड़ा, खवासा प्रसिद्ध जैन संत आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा का 84वां जन्मोत्सव स्थानीय त्रिस्तुतिक संघ द्वारा जप-तप-त्याग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्यश्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। महिला परिषद की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष मंजू वागरेचा ने बताया कि इस अवसर पर सामूहिक सामयिक, गुरु-गुण इक्कीसा पाठ के साथ सामूहिक जाप का आयोजन किया गया जिसमें बालिका परिषद ने आकर्षक रंगोली बनाई और स्तवन गाकर अपनी भावाव्यक्ति की। नवनिर्मित मंदिर एवं परिसर को दीपक से सजाया गया। गुरुदेव के जाप एवं आरती की गई । महिला परिषद एवं राजेन्द्र परिषद के सदस्यों ने गौशाला पहुंच कर गोवंश को गुड़-रोटी एवं घास खिलाई। Post navigation प्रांतीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया शुभारंभ श्रीसंघ ने दीक्षार्थी बहनों व परिजनों का किया बहुमान, शहर में निकला विशाल वरघोड़ा