लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया का खेल मैदान दिन पर दिन छोटा होता जा रहा है। कई बार यह मुद्दा उठ चुका है लेकिन कोई ठोस कार्रवाही नही हुई। स्कूल प्रचार्य ने पेटलावाद एसडीएम को शिकायत की है। एसडीएम अनिल राठौर के निर्देश पर तहसीलदार पेटलावद ने मौके पर आकर नक्शा अनुसार निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मैदान वर्तमान में त्रिभुजाकार है लेकिन वास्तव में स्थापना के पुराने नक्शे को देखा जाकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है यह मैदान चतुर्भुजाकार था लेकिन यहां अतिक्रमण किया गया है और इसे रोका नही जा रहा है स्थानीय प्रशासन और पंचायत ने भी राजस्व की जमीन पर हुवे अतिक्रमण की सूचना राजस्व अधिकारियों को नही की गई खेल मैदान पर स्कूल के बच्चो खिलाड़ीयो का भविष्य है। बच्चो के लिए इस मैदान को सुरक्षित करवाने की आवश्यकता है स् सीमांकन करवाने की मांग की है । सोशल मीडिया पर भी मैदान का मुद्दा चल रहा है।वहां पर भी रायपुरिया के एकमात्र खेल मैदान को सहेजा जाने की चर्चाए चल रही है। Post navigation 6 घंटे चला किसान यूनियन का सत्याग्रह: एसडीएम की हाथ जोड़ विनती और गुलाबी पर्ची के बाद खत्म हुआ किसानों का धरना भाजपा प्रत्याशी निर्मला भृरिया के प्रथम नगर आगमन पर हुआ स्वागत