झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा उनि रामसिंह मालवीय, सउनि आनन्दीलाल चौहान, सउनि जयवीरसिंह, उनि सुशील पाठक, आर. महेश प्रसाद को पुलिस में अपनी सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्ती पर विदाई दी। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने पर नौकरी के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किये। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे। Post navigation भानु भूरिया BJP जिलाध्यक्ष पद छोड़ने जा रहे हैं ..!! श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति की कार्यकारिणी का हुआ गठन, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी