ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में आज तडके दिनांक 14 मार्च 2023 को थाना आंबुआ पुलिस को अवैध शराब परिवहन कर गुजरात ले जानें की सूचना मिली, जिस पर आंबुआ थाना प्रभारी उनि दिलीप चंदेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन करनें वाले वाहन की घेराबन्दी हेतु टीम तैयार कर लगाई गई गई, जिसके परिणामस्वरूप जोबट की ओर से आ रहे आयॅसर वाहन क्रमांक MP 13 GB 0902 को ग्राम बोरझाड दरगाह के पास नाकाबंदी कर रोका गया। पुलिस के रोकनें पर उक्त वाहन के चालक व एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर गाडी से ऊतरकर भागने लगे, जिन्हे नाकाबंदी में लगी पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करते अनुप पिता गोरधन बघेल भीलाला उम्र 30 साल निवासी तडवी फलिया कस्बा जोबट जिला अलीराजपुर व सुरेश पिता सोमला रावत भीलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम अखाड़ा स्कूल फलिया थाना बाग जिला धार के होना बताया। पकड़े गये व्यक्तियो से पुछताछ मे बताया कि आयशर वाहन में अवैध शराब भरी होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल से वाहन को थानें पर लाया गया, जिसमें बडी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों की अवैध शराब परिवहन कर गुजरात में सप्लाई करनें की योजना थी। आबुआ पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफतार कर थाना आंबुआ में अपराध क्रमांक अप. क्र. 68/2023, धारा 34(2),36,46 आब. एक्ट का दर्ज करते हुये अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त ऑयसर वाहन कीमती 11 लाख रूपयें व अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 1032 लीटर, कीमती करीबन 6 लाख 45 हजार रूपये की जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है, इसी प्रकार अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब व्यवसाय पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। Post navigation शीतला सप्तमी मनाई गई, महिलाओं ने की पूजा कोतवाली पुलिस ने किए दो डीजे मय वाहन जप्त, प्रतिबंध के बावजूद देर रात्रि तक किया जा रहा था उपयोग..