अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड।
सोंडवा मे क्रिकेट को पूरी तरह समर्पित संस्था यूथ स्पोर्टस क्लब द्वारा टेनिस बाल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज से शुरु हो गया, जिसका उद्घाटन वाइसीसी के पूर्व खिलाडी लोकेन्द्र गेहलोत, जोबट के तंवर तथा पूर्व सोंडवा सरपंच हिरला सस्तिया द्वारा किया गया। जिसमे गुजरात राज्य व मप्र के निमाड़, मालवा अंचल की क्रिकेट टीमे भाग ले रही है।प्रथम मुकाबला परिंदा क्लब अंजड व अलीराजपुर इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें परिंदा क्लब अंजड ने इस मैच में जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता मं प्रथम आने वाली टीम को 20 हजार रुपए का नगद पुरस्कार महेश पटेल जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष के दृारा तथा द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपए नगर विकास प्रस्फुटन समिति सोंडवा दृारा दिया जाएगा। इस आयोजन मे बेस्ट बॉलर, बेस्ट क्षेत्ररक्षक, बेस्ट बल्लेबाज, मैन ऑफ दि सिरीज जैसे अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार भी रखे गये है। संरक्षक शिव ठाकुर, अध्यक्ष हिरला तोमर, सचिव निरज सस्तिया, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र राठौड, लालू, कुरैश वली को बनाया गया है।इस आयोजन को सफल बनाने मे रवि डावर, सुजीत कुशवाह, हमीद भाई, जाकीर सेठ, जितेन्द्र चौहान, दिनेश वागद्रे, बालु निंगवाल आदि सोंडवा व वालपुर ग्राम के क्रिकेट के शौकीनों द्वारा टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा।
Trending
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस
- जनजाति विकास मंच सोंडवा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह
- शिव डोले में डंपर की चपेट में आए युवक को उपचार के लिए बड़वानी ले गए
- सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
- आदिवासी बाहुल्य झाबुआ में समाज की अपनी धर्मशाला नहीं: महंगे निजी स्थानों के किराए से बचने के लिए कलेक्टर से की निर्माण की मांग
- कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन