शिवा रावत, उमराली आलीराजपुर जिले के सोंडवा तहसील के ग्राम बड़ी हथवी का युवक गुजरात के सूरत शहर से लापता हो गया है। युवक दिलीप सिंह डोडवा सूरत में कार्यरत था। 14 अक्टूबर से वह लापता है। परिजन ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह गुजरात के पलसाणा जिला सूरत के फिल्पकार्ट कार्ड कम्पनी में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरती करता था। वह अपने रूम पार्टनर को सूरत जाने का बोल कर निकला था पर वापस लौटा ही नहीं। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा पलसाणा पुलिस थाना में 18/10/2023 को की गई। परिजन का कहना है कि जिस किसी को भी इस व्यक्ति की खबर मिले या दिखे तो कृपया इन नम्बरों पर सम्पर्क करें। भारत सिंह डोडवा mo.9081609144,पातलिया डोडवा mo.8223848261 पर सम्पर्क करें। Post navigation विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च जनजाति गौरव दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन करेगा जनजाति विकास मं