थांदला। श्याम पिता मुन्नालाल मोरिया को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ थांदला का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत सिंह भाबर की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर की सहमति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विशाल राठौर ने की है। नियुक्ति पर इष्ट मित्रों व पार्टी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है। Post navigation युवा मुमुक्षु अविश कर्णावट व श्रुति मूणत का 12 दिसंबर को थांदला श्रीसंघ करेगा बहुमान अणु पब्लिक स्कूल के बाल मेले में उमड़ी जमकर भीड़, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बच्चों ने खेल कई गेम