पेटलावद। आगामी 30 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी मनाई जाएगी। इसे लेकर आज शाम को नगर की माधव कालोनी शंकर मंदिर में बाल बजरंग दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकालने के संबंध में चर्चा की गई। इस बैठक में सबसे खास बात यह रही नगर के हर वार्ड से बाल कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व हर हिंदू के घर में भगवा ध्वज की मुहिम में चलाने का संकल्प लिया गया। इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। इस मौके पर बाल बजरंग दल के दर्जनों बाल कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट: सलमान शेख Post navigation छोटे से गांव की रहने वाली इस महिला ने ऐसे पाया ऊंचा मुकाम, खुद ने अपने हुनर को पहचाना अभा हिंदू महासभा अनुसूचित जनजाति के तहसील अध्यक्ष बने बालकृष्ण जी जाटव, बधाइयों का लगा तांता…