जितेंद्र राठौर@झकनावदा झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत आने वाले श्रंगेश्वर महादेव धाम (झकनावदा) पर 6 मई से प्रारंभ होने वाले श्री 108 अति महारुद्र यज्ञ स्थल का झाबुआ कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं जिला पुलिस कप्तान अगम जैन ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ जायजा लिया। इसके साथ ही अपने प्रशासनिक अधिकारियों एवं यज्ञशाला समिति के प्रमुखों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश । इसके साथ ही माही नदी के तट पर जाकर निरीक्षण कर समिति को निर्देश दिया कि आप यहां नदी के किनारे बेरीगेट लगवाए एवं रस्सी बांध कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें जिससे यात्री नहाने के लिए नदी में उतरे तो उन्हें कोई हानि नहीं पहुंचे। इस अवसर पर पेटलावद एसडीएम अनिल राठौर, पेटलावद एसडीओपी सोनू डावर रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया एवं झाबुआ जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री वीणा रावत,शिक्षक हेमेंद्र जोशी,चितरंजन सिंह उमरकोट,पूनम चंद कोठारी, जितेंद्र राठौड़,जीवन बैरागी,संजय व्यास,विकास राठौड़ सहित आयोजक समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Post navigation 55 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिस मौके पर पहुंची श्री 108 कुंडीय अति महारुद्र यज्ञ; नगर में निकला है ऐतिहासिक चल समारोह…