आलीराजपुर। शब्दिता साहित्यिक संस्था के मासिक आयोजन में लेखन कार्य के अंतर्गत 2 आयोजन संपन्न हुए। प्रथम आयोजन लघुकथा का था, जिसकी संचालिका व समीक्षकर्ता श्रीमती प्रतिभा जी पंचोली थी। द्वितीय गहन विषय *पानी* पर लेखकीय आयोजन गद्य व पद्य विधा में श्रीमति सुरभि सपन जी द्वारा संचालन किया तथा समीक्षात्मक अध्ययन कर परिणाम घोषित किये गए। उक्त दोनों ही आयोजन अप्रैल माह के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में आयोजित हुए। लघुकथा में प्रथम स्थान सोनिया सराफ, द्वितीय निर्मला जी माहेश्वरी,तृतीय वंदना जोशी रही। गहन विषय *पानी* पर समूह की जागरूक 33 सदस्याओं द्वारा लेखन कार्य गद्य व पद्य विधा में किया गया ,जिसमें प्रथम स्थान साधना कोठारी,द्वितीय अंजू सिसोदिया व तृतीय ज्योति श्याम जोशी का रहा। विषय लेखन का सराहनीय प्रयास सुमन पंचोली,संध्या पांडे,ममता शर्मा का रहा वहीं नवोदित साहित्यकार के रूप में प्रथम प्रयास में शगुन उत्तम कोठारी,दिव्या गोविंदा गुप्ता व पूजा शर्मा रही। शब्दिता साहित्यिक संस्था आलीराजपुर की अध्यक्षा सुरभि सपन जैन द्वारा *पानी* की महत्ता पर उचित प्रकाश डाला गया। संस्था संयोजिका माधुरी सोनी *मधुकुंज* ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए साहित्य क्षेत्र हेतु उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *