सलमान शैख़@ पेटलावद
अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यस्त रोड स्टेट हाइवे-18 पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पैसा लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने चार बाइकों से छह बदमाश आए थे।
घटना सोमवार दोपहर की है। जानकारी के मुताबिक आयशर शोरूम बदनावर का कर्मचारी मोहन नया ट्रैक्टर लेकर पेटलावद शोरूम पर आ रहा था। तभी अचानक उण्डवा-कसारबर्डी के बीच अज्ञात 6 से 7 बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पहले पथराव किया फिर उसके साथ मारपीट कर जितने भी पैसे उसके पास थे वो लेकर भाग निकले। पथराव ने जो नया ट्रैक्टर लेकर मोहन आ रहा था वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मामले की रिपोर्ट नही की गई, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सबकी नींद उड़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *