जोबट के नवागत एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया और चार्ज संभालते ही एसडीएम एक्शन मोड में आ गए। जिसके चलते सबसे पहले तहसील कार्यालय में जनसुनवाई शुरु कराकर स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम जोबट शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होने स्वास्थ्य सुविधाओँ का जायजा लिया। नवागत एसडीएम के एक्शन को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वही एसडीएम ने अपने इरादों से साफ जाहिर कर दिया की काम के प्रति लापरवाही कताई बर्दाश्त नहीं होगी। Post navigation सेजावाडा की धरती पर होगा जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का ऐतिहासिक कार्यक्रम जल, जंगल और जमीन के हक-अधिकार को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा