अर्पित चौपड़ा, खवासा अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की जन कल्याणकारी संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी राजसमंद एवं अणुव्रत समिति थांदला के तत्वाधान में यह रैली निकाली गई। अणुव्रत समिति थांदला के अध्यक्ष रतनलाल जैन की उपस्थिति में स्कूल मैनेजमेंट ने अणुव्रत झंडा दिखाकर रैली का उदघाटन किया। बच्चों ने निज पर शासन फिर अनुशासन और हम बच्चो का यह संदेश नशा मुक्त हो भारत देश का नारा लगाते हुवे रेली निकाली । जीवन विज्ञान के प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने अणुव्रत अमृत महोत्सव के 75 वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे जन जाग्रति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला । अणुव्रत के संकल्प को जीवन में अपनाकर जीवन को अच्छा और सच्चा बनने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम बच्चो में सदसंस्कार का निर्माण सद्प्रेरणा और नैतिक मूल्यों का विकास करने वाला रहा। स्कूल संचालक श्री बैरागी ने आभार व्यक्त किया। Post navigation यातायात जागरूकता रथ ने ग्रामीणों को दी नियमों की जानकारी गौवध का मामला सामने आया, आरोपी फरा, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया