थांदला। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ पूरे नगर में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी । देश प्रेमी नगर वासियों ने चौराहों पर आतिशबाजी की तिरंगा लहराया। चंद्रयान 3 की सफलतम यात्रा हेतु नगर वासियों ने श्रीकंटेश्वरम महादेव मंदिर पर महामृत्युंजय जाप का भी आयोजन किया जहां पर ब्राह्मण जनों द्वारा महामृत्युंजय जाप का पाठ किया गया। मोहनलाल महते , किशन महते , देवल जोशी सहित देशभक्त जनों ने जाप में सहयोग किया । अनु पब्लिक स्कूल ने भी फहराया तिरंगा अणू पब्लिक स्कूल में भी चंद्रयान-3 के लैंडिंग के प्रसारण बच्चों को दिखाए गए हैं एवं प्रार्थना की गई के चंद्रायन-3 को सफलता प्राप्त हो। साथी स्कूली शिक्षक विवेक द्वारा चंद्रयान के बारे में समस्त जानकारी बच्चों को दी गई । सफलता मिलने के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली गई है। रैली में बच्चों द्वारा जमकर नारेबाजी की तिरंगा लहराया एवं संस्था की ओर से देश के वैज्ञानिकों एवं सरकार को बधाई दी। Post navigation चातुर्मास : ज्ञान, दर्शन, चारित्र एवं तप की विभिन्न आराधना में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक कर रहे सहभागिता रोहित बैरागी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत