नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ आज मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल द्वारा एक आदेश जारी कर आर एस वसुनिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक धार को झाबुआ जिला सहकारी बैंक का महाप्रबंधक बनाया गया है, विदित है कि विगत माह झाबुआ सहकारी बैंक के महाप्रबंधक डी.आर सिरोठिया को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तब यह पद रिक्त था, वसुनिया झाबुआ से पहले धार में पिछले 6 वर्षों से पदस्थ थे, वसुनिया को तेजतर्रार , साफ छवि एवं नवाचार प्रिय अफसर के रूप में जाना जाता है। झाबुआ लाइव से बातचीत में श्री वसुनिया ने कहा कि वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे एवं उनकी पहली प्राथमिकता शासन की योजनाओं को निचले तबके तक पहुंचाने की रहेगी। Post navigation गांधी जयंती पर महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट ने वर्चुअल व्याख्यानमाला का आयोजन राष्ट्रपिता के जीवन पर डाला प्रकाश झाबु शहर मे विद्युत लाईनो के रखरखाव मेंटेंस कार्य 7 से 9 अक्टुबर तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक विद्युत प्रदाय रहेगी बंद