थांदला। बीते दिनो हुई अतिवृष्टि के दौर में ग्रामीण एवं शहरी जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जहां एक और विभिन्न ग्रामों से तालाब फूटने की सूचना आई तो वही कई ग्रामीण सड़क इस अतिवृष्टि की चपेट में आकर गांव से संपर्क छोड़ चुकी है।

ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम छोटा गुडा में भी ऐसा ही एक रोड है जो की विभिन्न ग्रामों से ग्राम वासियों का संपर्क जोड़ता था जो इस अतिवृष्टि के दौर में बह गया है । ग्रामवासी वीर सिंह थदार ने बताया कि उक्त रोड के टूट जाने से ग्राम छोटा गुडा का चैनपुरा ,शिवगढ़ ,महुदा ,जामदा पंच पिपलिया, कोटडा, नाहरपुरा ,बड़ा छायन सहित बावड़ी फारेस्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक ग्रामों से संपर्क टूट गया है। जिस कारण ग्रामीणों को आवाजाही हेतु समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को उक्त सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *