खवासा क्षेत्र में लंबे समय तक शासकीय शिक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद चौधरी का 65 वर्ष की उम्र में मंगलवार को इंदौर में निधन हो गया। खवासा निवासी रमेशचंद्र चौधरी 38 साल शासकीय सेवा में रहे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने परिवार के साथ इंदौर रह रहे थे। चौधरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। इसी बीच मंगलवार को उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार इंदौर के मुक्तिधाम पर किया गया जहां पुत्र राज चौधरी मोंटी ने मुखाग्नि दी। खवासा क्षेत्र की सागवा स्कूल में लंबे समय तक प्रधानाध्यापक रहे रमेश चंद चौधरी क्षेत्रभर में गोटिया माड़साब नाम से प्रसिद्ध थे। अपने मृदुभाषी, मिलनसार और सहयोगात्मक व्यवहार के चलते उन्होनें क्षेत्रभर में नाम कमाया। अपने से उम्र में छोटे-बड़े सभी से उनके दोस्ताना संबंध रहे। Post navigation खवासा राजघराने के महाराजा के निधन के बाद शोक संवदनाएं व्यक्त करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री छात्र परिषद का गठन एवं शपथ समारोह हुआ