वार्ड 9 एवं 12 में सी सी रोड का हुआ भूमि पूजन

- Advertisement -

राणापुर से हर्षवर्धन सिंह परिहार

राणापुर नगर परिषद द्वारा वार्ड नं 9 एवं 12 में सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा हैं इस रोड का भूमि पूजन सोमवार को करवाया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया शामिल हुए।

दोनो वार्डो में 60 मीटर के रोड का निर्माण 5.49000 की लागत से किया जाना है। इस भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड नं 9 के पार्षद ठाकुर लोकेंद्र सिंह परिहार पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल सेठिया भाजपा नेता राजेंद्र उपाध्याय छगन लाल प्रजापत हाजी दोस्त मोहम्मद सहित नगर की गण मान्य जनता उपस्थित रहे। वही जिला अध्यक्ष भानु भूरिया व नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने नारियल फोड़ कर एवं गेती चला कर भूमि पूजन किया वही वार्ड 12 में सुरेश बागुल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।