शनिदेव के जन्मोत्सव पर समाजजनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

- Advertisement -

झाबुआ लाइव डेस्क-
राणापुर नगर आज भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान शनिदेव को पालकी में नगर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शोभायात्रा का शनि मन्दिर पर सामपन कर समाजजनों द्वारा अलग-अलग बोली लगाई। शनिदेव का अभिषेक की बोली राजेश सागरमलजी राठौड़ द्वारा 15001 रुपए में, ध्वजा की बोली मनोज राठौड़ द्वारा 6100 रुपए में, तो घंटी बजाने कि बोली घनश्याम जगन्नाथ राठौड़ द्वारा 1100 रुपए में ली। इसी के साथ महाआरती की बोली सुरेश कुमार लक्ष्छीरामजी राठौड़ द्वारा 21 हजार में लगाई। इसके बाद समाज का सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण कर दोपहर से में शनि चालीसा का पाठ किया गया एव तेल से भगवान शनी देव का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात शाम 5.15 बजे महाआरती का लाभ लिया गया और 6 बजे भोजन प्रसादी के साथ दिनभर चले आयोजन का समापन हुआ।