दीपक जैन, कल्याणपुरा झाबुआ विधानसभा 193 प्रत्याशी भानु भूरिया का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ये विरोध कम हो गया, लेकिन आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास अपने आपको भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए कल्याणपुरा गुजरी बाजार में भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया का पुतला दहन कर फिर से राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस पुतले दहन में कोई बड़ा चेहरा नही दिखा जब पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ता गोलू वसुनिया का कहना भानू भूरिया को छोड़कर किसी को भी पार्टी टिकट दे। हम सभी कार्यकर्ता साथ मे रहकर पार्टी का काम करेंगे। हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के साथ है। ये पुतला दहन करने वाले हमारे मंडल के नहीं, ये मंडल को बदनाम करने की साजिश है। साथ ही हमें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो आदेश करेगा हमारे मंडल के कार्यकर्ता काम करेंगे। भरतसिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष कल्याणपुरा Post navigation कल्याणपुरा की मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, भगोर के प्राचीन शिव मदिर पंहुचकर किया जलाभिषेक गृह ग्राम पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ किया स्वागत