रायपुरिया लवेश, स्वर्णकार जन आशीर्वाद यात्रा रायपुरिया पहुँची। जिसमे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव,भाजपा की उम्मीदवार निर्मला भूरिया, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया विशेष रूप से मौजूद थे उनके साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी थे । जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तमाम इंतजाम किए हुवे थे यात्रा का स्वागत हुवा मोहन यादव ग्राम पंचायत भवन पर स्वागत हुवा । उसके बाद झाबुआ चौराहे पर जिला कोषाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि महावीर भंडारी के नेतृत्व में समर्थकों ने स्वागत किया उसके बाद पहले से तय कार्यक्रम अनुसार मोहन यादव ने वहां भोजन किया उन्होंने कार्यकर्ताओ से बैठकर चर्चा की और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के बारे में बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नही बचता है हम सब मेहनत करके भाजपा की सरकार फिर से बनाएगे। Post navigation पेटलावद ब्लास्ट की आठवीं बरसी पर मिला पीड़ित को न्याय, ग्राम पंचायत ने मृतक के पुत्र को दुकान के लिए की आवंटित की जमीन ग्राम रामनगर में आयुष्मान भव मेले का आयोजन हुआ