विपुल पांचाल@झाबुआ इंदौर के आईपीएस एकेडमी में दिनाँक 7 व 8 अगस्त को आयोजित अंडर 9 स्टेट चेस चैंपियनशिप में झाबुआ के खिलाड़ी प्रवर कटकानी द्वारा झाबुआ का नेतृत्व किया गया। प्रवर ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खरगोन के खिलाड़ी नैतिक भालसे को पराजित किया। गौरतलब है की यह प्रथम अवसर है जब झाबुआ से किसी खिलाड़ी द्वारा अंडर 9 स्टेट चेस चैंपियनशिप में भाग लिया गया।प्रवर की इस उपलब्धि पर शहर के सभी शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और प्रवर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। Post navigation खेलते खेलते कुंए में जा गिरी 3 वर्षीय बालिका, मौत … जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने किया पौधारोपण