पेटलावद। बिना मुंडेर के कुंए में एक 3 वर्षीय बालिका की गिर अचानक गिर गई। कुंए में गिरने से डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना पेटलावद के ग्राम कोदली की है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले संजय मेड़ा की 3 वर्षीय पुत्री काली मेड़ा खेलते खेलते कुंए के पास चली गई और उसमे जा गिरी। परिजन को इस बात का पता ही नहीं था कि कब वह कुंए में गिर गई। जब कुएं में उसका शव दिखाई दिया तो परिवार वालों को ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। इसके बाद शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जनपद पंचायत के अध्यक्ष रमेश सोलंकी भी इस दुखद खबर के पास परिजनों के पास पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। टी आई राजू सिंह बघेल ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर वे टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से कुंए से बाहर निकलवाकर शव को पीएम के लिए भिजवा गया। मार्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *