बहु चर्चित पोस्ट ऑफिस घोटाले को लेकर पेटलावद की एडीजे कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए चार आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है।

 मामले की सुनवाई करते हुए अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार ने आरोपी श्रीमती आशा देवी मोन्नत, श्रेणिक कुमार मोन्नत, संदीप कुमार मोन्नत व पोस्ट ऑफिस कर्मचारी मंगल सिंह को 7-7 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक पर डेढ-डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया है।

ज्ञात हो कि पेटलावद चेत्र का पोस्ट ऑफिस घोटाला बहुचर्चित घोटाला था जिसमें छोटे वर्ग के लोगों कि जीवन भर की पूंजी इन पोस्ट ऑफिस घोटाला के आरोपियों ने हजम कर ली थी इसके बाद से ही पीड़ित न्याय की आस लगाए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *