सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में महिलाओं द्वारा दशा माता पर्व पर पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना कर मनाया दशा माता पर्व। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशामाता का पूजन किया जाता है। इस दिन महिलाओं द्वारा अपने घर मे सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा जाता है। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं पीपल के पेड़ आकर पूजा करती है जिसके बाद महिलाएं कच्चे सूत का 10 तार का डोरा लाकर उसमें 10 गांठ लगाती है और पीपल के पेड़ की पूजा करती है। जिसके बाद डोरे की पूजा करने के बाद पूजन स्थल पर नल दमयंती की कथा सुनती है। यह कथा गांव के पंडित शैलेन्द्र पण्डिया ओर पारा से आये विष्णु पंडित द्वारा सुनाई ।इसके बाद इस डोरे को गले में बांधती है। पूजन के बाद महिलाएं घर पर हल्दी कुमकुम के छापे लगाती है। व्रत रखते हुए एक ही समय भोजन करती हैं। भोजन में नमक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस दिन महिलाए द्वारा घर की साफ-सफाई करके अटाला, कचरा सब बाहर फेंक दिया जाता है। Post navigation बस और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हुई, जाम लगा तीन दिन बाद भी नहीं हटाया गया ट्रक, वाहन चालक परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान