लवेश स्वर्णकार @रायपुरिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद रायपुरिया पुलिस ने पूरे ग्राम में पैदल मार्च निकाला। रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया के साथ पुलिस थाने के पूरे पुलिस बल को एक साथ नगर की सड़कों पर पैदल जाते देख ग्रामीण अचंभित हो गए। दरअसल सी एम शिवराजसिंह तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देश है कि आमजन तथा सज्जन व्यक्तियों का पुलिस में विश्वास तथा अपराधियो गुंडो में पुलिस का भय बना रहे इसलिए पूरे प्रदेश में पुलिस यह संदेश देने के लिए पैदल मार्च निकालकर यह सदेश देने के प्रयास कर रही रही इसी कड़ी में रायपुरिया पुलिस ने आज पैदल मार्च निकाला। Post navigation 600 करोड़ के कथित मामले में बरी होने पर सांसद को बधाइयों का लगा तांता, भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद का किया स्वागत नोकरी एंव लोन दिलाने के नाम से धोखाधडी करने वाला जालसाज युवक चढा पुलिस के हत्थे