आलीराजपुर। सम्पूर्ण जिले के थानों में महिला पुलिस अधिकारियों के दारा स्कूल हॉस्टल में जाकर छात्राओं को जागरूकता लाने के उद्देश्य से उनके बीच जाकर बालिकाओं से चर्चा की जा रही है। उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक, पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर ,महिला पुलिस थाना के मोबाइल नंबर पर सूचना देने हेतु अथवा हॉस्टल अधीक्षक हॉस्टल प्रबंधक ,स्कूल टीचर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सरकारी डॉक्टर, नर्स ,माता-पिता ,सरपंच पटेल, अथवा चौकीदार को अपनी समस्या बताने हेतु प्रेरित किया गया। बालिकाओं को लैंगिक अपराध के अंतर्गत गुड टच बेड टच, समाज में फैली कुरीतियां एवं अपराध के बारे में जानकारी दी गई व स्वयं के साथ अथवा आसपास कोई महिला अपराध होने पर होने पर आगे आकर पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही साइबर सुरक्षा यातायात के सम्बद्ध में भी बताया गया। Post navigation जन आक्रोश यात्रा आज करेगी अलीराजपुर में प्रवेश सोंडवा की अनखड़ नदी में मिली युवक की लाश