आलीराजपुर। सोंडवा विकासखंड के ग्राम बेजड़ा दगड़ा में हुए सोने के सिक्के कांड के आरोपी पुलिस कर्मियों की शिनाख्त की कार्रवाई 19 सितंबर यानी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय जेल बड़वानी में होगी। मामले में सोंडवा के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय देवड़ा, राकेश डावर, वीरेंद्र डावर, सुरेश चौहान आरोपी है। इन पर आरोप है कि 19 जुलाई को रमकुबाई और बजारी बाई के घर से इन्होंने सोने के 240 सिक्के चुराए हैं। इनकी शिनाख्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर ने केंद्रीय जेल बड़वानी को लिखा था। इस पर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी तहसील बड़वानी ने आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए 19 सितंबर को सुबह 11:00 बजे का समय दिया है। रमकु बाई और बाजारी बाई के साथ वरलीबाई को भी जाना है। Post navigation जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों लेकर जिला कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न राजेन्द्र आश्रम में पढने वाली छात्रा की मौत की जांच ठीक से नहीं हुई तो होगा आंदोलन : भील सेना संगठन