लवेश स्वर्णकार

रायपुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अवैध रूप से कट्‌टा रखने का आरोपी गोल्डी उर्फ गुरु प्रसाद उर्फ राहुल पिता नरसिंह निनामा (32) निवासी पेटलावद को पुलिस ने सिविल अस्पताल के पीछे जंगल से काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह आज पेटलावद में अस्पताल परिसर के बाहर से रायपुरिया पुलिस के कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश की। कुछ ही घंटे में आरोपी को सिविल अस्पताल के पीछे से पकड़ लिया। इसकी पुष्टि एसपी अगम जैन ने की है। गौरतल है कि आरोपी को रायपुरिया पुलिस एक अन्य दूसरे मामले के आरोपी के साथ मेडिकल कराने के लिए लेकर गई थी। इस दौरान वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *