मस्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक के तत्वावधान में 43वीं राष्ट्रीय मस्टर्स एथलेटिक्स पुरूष/महिला चैंपियन भारतीय खेल प्राधिकरण और साल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता पश्चिम बंगाल में 14 से 18 फरवरी तक आयोजित की गई। जिसमें देशभर के 28 राज्यों के लगभग 2560 पुरुष/महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता में हमारे मध्य प्रदेश की टीम ने मस्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार सैम्युल के नेतृत्व में सहभागिता कर प्रदेश के पुरूष /महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। ध्य प्रदेश टीम में हमारे जिले की एथलेटिक्स टीम इस तरह की राज्य औऱ राष्ट्रीय चेम्पियनशिप मैं पहली बार 10 पुरुष एवं 7 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर 4 सिल्वर मेडल और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। जिला मस्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन झाबुआ के जिला सचिव एवं खेल प्रशिक्षक कोमल बारिया ने बताया की हमारे जिले की टीम ने सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी दौड़ो मैं बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छा टाइम दिया और कई दौड़ो मैं 4थी 5वी 6वी अच्छे टाइमिंग के साथ पोजिशन रही । जिले के खिलाड़ियों ने रुचिका बारिया को 4×400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल, पार्वती किरण को 4×400 व 4×100 रिले दौड़ो मैं दो सिल्वर मेडल, डॉ नीलिमा चौहान को 4×100 में एक सिल्वर मेडल, दिनेश खराड़ी औऱ राकेश परमार ने एक एक ब्रांज मेडल जीतकर जिले का नाम ऊँचा किया । हमारे जिले के खिलाड़ी जिन्होंने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रफुल्ल शर्मा, डॉ. नीलिमा चौहान, शिक्षिका विनीता बारिया, पार्वती किराड़, शिक्षिका रुचिका बारिया, कुमारी मेघा सिंगार, खेल अधिकारी कोमल बारिया ,शिक्षक सीताराम डामोर , शिक्षक रेम सिंह डामोर, सहायक ग्रेड 2 मूनसिंह परमार , शिक्षक राकेश परमार, सहायक सचिव दिनेश खराड़ी, शिक्षक महेंद्र कुमार राठौड़ , सेवानिवृत्त हेमराज चौधरी ,सहायक शिक्षक रविंद्र भूरिया , शिक्षक आरेश बारिया, जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन जिला झाबुआ इकाई के जिलाध्यक्ष देवलाल परमार उपाध्यक्ष डॉ, मोहब्बत सिंह किराड, उपसचिव संतोषी अलावा जिला खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीटू सिंगर गुड मॉर्निंग क्लब के सक्रिय मार्गदर्शक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, गुड़ मोर्निंग महिला इकाई की सभी सदस्य एवं पर्वत सिंह राठौर, कमलेश शर्मा, अखिलेश मुवेल सुशील, सिसोदिया विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, राजवीर चौधरी, मुकेश नीमा, दीपक सोनी, भव्य जैन, योगेंद्र चौहान, आशीष सोलंकी रामसिंह मचार, शंकर परमार, कांतिलाल भूरिया, मानसिंह बामनिया व टीम के फिजिकल ट्रेनर उदय बिलवाल और न्यूगुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता मैं सहभागिता औऱ पदक जीतने वालों को बधाई औऱ शुभकामनाएं दी। Post navigation सांसद चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर अहंकार जता रहे हैं, विधायक भूरिया क्षेत्र के महात्मा गांधी है : कांतिलाल भूरिया जोबट विधानसभा के दावेदारों का झाबुआ में ” यह दोस्ती नहीं तोंडेगे” गाने पर दिलचस्प डांस