1 इंच बारिश हुई किसानों ने शुरू की खेतों में बोवनी

May

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद क्षेत्र में हुई लगभग 1 इंच बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार खंड वर्षा हो रही है, जिस कारण कहीं पानी गिर रहा है तो कहीं सूखा पड़ा हुआ है। पेटलावद नगर क्षेत्र में भी कम बारिश ही हुई है किंतु शुक्रवार सुबह हुई बारिश से आशाएं बंधी है। किसानों का कहना है कि इस समय एक तेज बारिश की आवश्यकता है जिससे बोवनी का कार्य पूर्ण हो सके। कई किसानों ने बोवनी कर भी दी है। वहीं क्षेत्र में टमाटर और मिर्ची की फसल बोवनी की जाती है, तो उसके लिए क्यारियों में रोप भी तैयार कर लिए गए है। केवल अच्छी बारिश का इंतजार है ताकि बोवनी हो सके। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद कई किसानों ने बोवनी भी प्रारंभ कर दी है।
– पेटलावद क्षेत्र में बोवनी करते हुए किसान.