राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तहसील कार्यकारिणी का किया गठन

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आज स्थानीय मंडी में बैठक रखी गई, जिसमे करणी सेना के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह झकनावदा, जिला सयोजंक धमेन्द्रसिंह गेहण्डी, पेटलावद तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह टेमरिया ने तहसील के समस्त राजपूत समाज के युवाओ की बैठक ली। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद तहसील कार्यकारणी गठीत करते हुए जिला कार्यकारणी में तीन युवाओं का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह झकनावदा की अनुशंसा पर पेटलावद तहसील अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह टेमरिया ने अपनी करणी सेना की कार्यकारणी को विस्तार करते हुए तहसील सयोजंक जीवनसिंह पंवार, तहसील उपाध्यक्ष रविराजसिंह बोडायता, तहसील मीडिया प्रभारी शान ठाकुर, तहसील सोशल मीडीया प्रभारी योगेन्द्रसिंह छायन, तहसील प्रवक्ता देवेन्द्रसिंह गौड, तहसील महांमत्री योगेन्द्रसिंह टेमरिया, तहसील कोषाध्यक्ष महिराजसिंह बावडी, पेटलावद नगर में अध्यक्ष सुरजसिंह पंवार, नगर संयोजक लोकेन्द्रसिंह परिहार, नगर उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोलंकी, नगर महामंत्री शेलेन्द्रसिंह गौड, नगर सोशल मीडिया प्रभारी तुषार सिंह राठौर, महाविघालय ईकाई अध्यक्ष रविराजसिंह बोडायता, करवड नगर अध्यक्ष युवराजसिंह राठौर, रायपुरिया नगर अध्यक्ष प्रवीणसिंह कुशवाह, नगर सयोजक शैलेन्द्रसिंह चौहान को पद देकर संगठन की जवाबदारी सौंपी गई। साथ ही जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सांरगी, जिला महामंत्री शक्तिसिंह सेमलिया, जिला सहसयोजंक बलदेवसिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष प्रतापसिंह सिसौदिया को जिला कार्यकारणी मे पद देकर जिले की जवाबदारी दी गई व सभी नवीन युवा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र 29 जनवरी को झाबुआ के विशाल कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर द्वारा दिया जाएगा। बैठक में करणी सेना द्वारा 29 जनवरी को झाबुआ शहर मे आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली व जनसभा का आयोजन किया जा रहा है उसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई व सभी को अलग अलग जवाबदारी सौंपी गई। बैठक में नगर के अलावा पेटलावद तहसील के राजपूत युवा उपस्थित थे। जिन्होने तहसील व जिला कार्यकारणी मे नवीन पद ग्रहण करने पर उनको हार फुल से स्वागत किया व उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।