पेटलावद। रविवार को झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य पेटलावद पहुंचे थे। यहां वे एक पेट्रोल पंप का शुभारंभ करने के लिए आए थे। शुभांरभ करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री आर्य ने उनसे मुलाकात भी की। प्रभारी मंत्री आर्य को भाजयुमो के नगर अध्यक्ष नितीराजसिंह देवड़ा ने नगर के विद्यार्थीयो की तरह-तरह की समस्याओ को लेकर मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया पेटलावद नगर के विद्यार्थी हमेशा हर गतिविधियो में उपेक्षा का शिकार हुए है। ग्रामीण प्रतिभाओं को बाहर निकलने का मौका ही नही मिला, क्योकि उनके पास संसाधानो की कमी है। न तो उन्हें कोई कोचिंग देेने वाला है न ही उनके पास कोई साधन है। जिससे कि वे आगे बढ़ सके। इसी के साथ जो विद्यार्थी होनहार है वह भी अपनी काबिलियत को नही निखार पा रहे है। इन सब का कारण है पेटलावद नगर में विद्यार्थियों के लिए अव्यवस्थाएं। उन्होनें प्रभारी मंत्री आर्य को मुख्य रूप से 4 समस्याओ को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। जिसमें नगर के युवाओ को व्यायाम शाला की आवश्यकता है। युवाओ के लिए खेल के लिए स्कूल ग्राउंड को स्टेडियम का रूप दिया जाए। शाम महाविद्यालय में स्थाई प्राध्यापको की नियुक्ति की जाएगी। वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय। शासकीय महाविद्यालय के छात्रावास को आदिवासी विभागके अधीन करवाया जाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीराजसिंह देवड़ा, गौरव गुप्ता, गौरव आंजना, नवदीप गुगलिया, प्रियांश कटारिया, लोकेश पटेल, विजय परमार सहित नगर के विद्यार्थी मौजूद थे
Trending
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स